मुरथल खाद गड्ढे विवाद : नगर निगम पीड़ितों को वापस करेगा साढ़े तीन करोड़
जागरण संवाददाता,सोनीपत: गांव मुरथल में प्लॉट विवाद पर अब विराम लगा है। प्रशासन ने जांच के बाद पीड़ित
जागरण संवाददाता,सोनीपत: गांव मुरथल में प्लॉट विवाद पर अब विराम लगा है। प्रशासन ने जांच के बाद पीड़ित परिवारों को उनके पैसे वापस करने के लिए निगम को निर्देश दिए हैं। अब ऐसे में नगर निगम करीब 27 सौ पीड़ित परिवारों को साढ़े तीन करोड़ रुपये वापस करेगा।
गौरतलब है कि ग्रामीणों का आरोप था कि गांव मुरथल में खाद के गड्ढों की रसीद काटी गई है। आरोप था कि
सामान्य जाति के लोगों से 20 हजार लेकर रसीद 16870 रुपये की देने, एससी बीसी जाति के लोगों से 15 हजार लेकर रसीद 13520 रुपये लिए गए है। अब जिला उपायुक्त की ओर से नगर निगम अधिकारियों को पैसे वापस करने का निर्देश दिया है। शिकायत करने वालों ने कहा कि नहीं कुरड़ी के गड्ढे ऐसे लोगों को अलॉट कर दिए गए जो दिल्ली, गुरुग्राम सोनीपत शहर में वर्षों से बस हुए हैं। आरोप है कि पंचायती जमीन के नाम पर पैसों की अवैध रूप वसूली भी बड़े स्तर पर हुई है। गौरतलब है कि निगम में शामिल होने पर पंचायत की सारी राशि निगम अकाउंट में आ गए थे। जिस पर निगम अब पीड़ित ग्रामीणों को पैसे वापस करेगा।