Move to Jagran APP

विद्यार्थियों ने गीता जयंती महोत्सव में जाना गीता का महत्व

जागरण संवाददाता,सोनीपत : डीएवी मल्टीपर्पस स्कूल में तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव की शुरु

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 06:48 PM (IST)
विद्यार्थियों ने गीता जयंती महोत्सव में जाना गीता का महत्व

जागरण संवाददाता,सोनीपत : डीएवी मल्टीपर्पस स्कूल में तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत हुई। इसमें बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। इस दौरान उन्होंने गीता के संबंध में भी अनेक तरह की जानकारी ली। इस बारे में प्रस्तुत है विद्यार्थियों से बातचीत।

loksabha election banner

पिछले साल गीता जयंती महोत्सव में नहीं आ सकी थी। इसलिए इस बार पहले दिन ही देखने के लिए आए हैं। गीता के बारे में थोड़ी- बहुत ही जानकारी है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

सन्नो, छात्रा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा।

गीता हमारा बहुत पवित्र और धार्मिक ग्रंथ है। गीता के उपदेश वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। इस तरह के आयोजनों से हमें अपने धर्म और संस्कृति को समझने का मौका मिलता है। यहां पर प्रस्तुति देकर बहुत खुशी हो रही है।

अनीशा, छात्रा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा।

गीता हमारा महान ग्रंथ है। युद्ध भूमि में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश दिए थे। जब वह युद्ध में अपने प्रियजनों को देखकर विचलित हो जाते हैं और युद्ध करने से पीछे हट जाते हैं, तब भगवान श्रीकृष्ण उनको गीता का ज्ञान देते हैं।

अंकित कुमार, छात्र,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन।

इससे पहले ज्यादा गीता के बारे में नहीं पता था, अब तक मैंने बस सुना ही है, मैंने धार्मिक ग्रंथ गीता को पढ़ कर नहीं देखा है। महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्ण और अर्जुन का जो संवाद हुआ था वही गीता के रूप में संकलित है।

वृद्धि, छात्रा डीएवी मल्टीपर्पस स्कूल।

जब कौरव और पांडवों का युद्ध हुआ था, तब धार्मिक ग्रंथ गीता की रचना की गई थी। इसमें भगवान श्रीकृष्ण ने संदेश दिया है। गीता जयंती महोत्सव में आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

ऋत्विजा,छात्रा डीएवी मल्टीपर्पस स्कूल।

पिछले दो साल से गीता जयंती महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ है, तो गीता पढ़ने के लिए उत्सुकता हुई है। सभी से गीता के बारे में इतना सुन रहे हैं। जल्दी इस ग्रंथ का अध्ययन करूंगा। यहां पर मैंने रंगोली बनाई है।

आकाश,छात्र, एसएम ¨हदू स्कूल।

गीता जयंती महोत्सव में पहली बार आए हैं। यहां आकर अच्छा लग रहा है। यहां पर कई चीजें नई देखने को मिली हैं, जिनके बारे में पहले हमको जानकारी नहीं थी। सांस्कृतिक और श्लोक उच्चारण कार्यक्रम बहुत अच्छे लगे।

दीक्षा,छात्रा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैंय्यापुर।

गीता के बारे में ज्यादा पता नहीं है। गीता जयंती महोत्सव में आकर कई चीजें देखी और सुनी हैं, यहां आकर अच्छा लग रहा है। इस तरह की प्रदर्शनी भी पहली बार ही देख रही हूं। प्रदर्शनी भी बहुत अच्छी है।

नजमा,छात्रा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैंय्यापुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.