हाईवे पर जारी है खौफ का सफर
जागरण संवाददाता, सोनीपत : हाईवे पर लूट की वारदातों से लोग दहशत में हैं। हाईवे पर सफर करने में उन्
जागरण संवाददाता, सोनीपत : हाईवे पर लूट की वारदातों से लोग दहशत में हैं। हाईवे पर सफर करने में उन्हें डर लगने लगा है। पुलिस की सुस्ती से हाईवे बदमाशों के लिए सॉफ्ट जोन बनता जा रहा है। यहां लगातार हो रही वारदातें शायद यहीं इंगित कर रही है कि पुलिस लाख दावे कर ले, हाईवे के लुटेरे बेखौफ हैं।
हाईवे पर हुई लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश अक्सर पहले बहाने से वाहन रोकवाते हैं। कोई अन्य वाहन चालक रोकता है तो झगड़ा शुरू कर देते हैं ताकि उसे लगे कि दोनों में आपसी मामला है। उसके बाद तुरंत हथियार निकाल लिया जाता है, जिससे व्यक्ति असहाय हो जाता है।
हाईवे पर लगातार लूट की वारदातें बढ़ती जा रही है। इनमें से ज्यादातर मामले अनसुलझे हैं, जिससे लोगों को हाईवे पर चलने में भी डर लगने लगा है। पुलिस को चाहिए कि जल्द से जल्द इस तरह के मामलों में बदमाशों को पकड़कर जेलों में बंद करें ताकि लूट की वारदात को रोका जा सके।
-गुलशाद अली, अधिवक्ता।
दिन-रात वाहन चालक यात्रा करते हैं। सोनीपत क्षेत्र में हाईवे को पहले सबसे सुरक्षित माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ माह से यहां हालात बिगड़ गए हैं। रातभर वाहनों के चलते रहने के बावजूद लूट की वारदात हो रही है। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए।
आशीष वत्स, अधिवक्ता।
पुलिस ने शुरू की गश्त
हाईवे पर लूट की वारदात रोकने के लिए कई पहल की गई है। लूट की वारदात पर नकेल के लिए गश्त को बढ़ाया गया है। इसके लिए सीआइए व एसआइटी को विशेष हिदायत दी गई है। जल्द पुलिस लूट के आरोपियों को काबू कर लेगी।
-हरदीप ¨सह दून, पुलिस अधीक्षक।