एकल नृत्य में मोनिका प्रथम
जासं, खानपुर कलां: भगत फूल ¨सह महिला विश्वविद्यालय के इतिहास व आर्कोलॉजी विभाग में छात्राओं के लिए
जासं, खानपुर कलां: भगत फूल ¨सह महिला विश्वविद्यालय के इतिहास व आर्कोलॉजी विभाग में छात्राओं के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सोलो डांस में मोनिका प्रथम एवं संगीता दूसरे स्थान पर रही। विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित्रा ¨सह ने विजेता एवं उप विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति को पहला व रितु को दूसरा और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में रितु पहले व आशा दूसरे स्थान पर रही। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रियंका पहले व अन्नू दूसरे स्थान पर रही। युगल नृत्य में पूनम व नीलम की जोड़ी को पहला और पूजा व रितु की जोड़ी को दूसरा स्थान मिला। सोलो सांग में सीमा पहले व मोनिका दूसरे स्थान पर रही। डॉ. सुमित्रा ने कहा कि छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मंच पर आने से छात्राओं की प्रतिभा में निखार आता है और उनका मनोबल बढ़ता है। इस मौके पर प्रो. अमर ¨सह, डॉ. सुषमा जोशी, डॉ. अर्चना मलिक आदि मौजूद रहे।