डेंगू के खिलाफ पार्षद ने खोला मोर्चा, लोगों कर रहे जागरूक
संवाद सहयोगी,गन्नौर : डेंगू की आहट के साथ ही शहर के वार्ड-15 से पार्षद हरिश मदान ने लोगों को जागरूक
संवाद सहयोगी,गन्नौर : डेंगू की आहट के साथ ही शहर के वार्ड-15 से पार्षद हरिश मदान ने लोगों को जागरूक करने का काम शुरू किया है। अपने क्षेत्र के लोगों को पोस्टर बांट डेंगू के प्रति जागरूक करने के साथ ही साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक कर रहे है। इनके इस काम में आसपास के लोग भी साथ दे रहे है। घर-घर जाकर डेंगू के प्रति जागरूक करने के साथ ही बचाव के उपाय भी बताएं जा रहे है।
हरीश मदान ने कहा कि पिछले वर्ष मलेरिया व डेंगू की चपेट में लोग आ गए थे। इसलिए समय से पहले ही लोगों को जागरूक करना बीमारी की बचाव है। मदान ने लोगों से आह्वान किया कि अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे गड्ढ़ों में मिट्टी डाल दे। टायरों को बिखरे पड़े न रहने दें। बिखरे पड़े टायरों में पानी जमा न होने देने से मच्छर नही पनपते है। सप्ताह में एक बार पशु व पक्षियों के पानी के बर्तन, हौदी इत्यादी को सुखाकर ही पानी भरे। पानी के सभी बर्तन टंकी व अन्य चीजे ढककर रखे। सभी को कीटनाशक से उपचारिता मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। यह मच्छरदानी साधारण मच्छरदानी की उपेक्षा कही ज्यादा सुरक्षा देती है। ठहरे हुए पानी तालाबों में गंबुजिया मछली डाले। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों को मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए समय-समय पर जागरूक करते रहना चाहिए।