भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं: अशोक तंवर
जागरण संवाददाता, सोनीपत: कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि उत्तराखंड मामले में कें
जागरण संवाददाता, सोनीपत:
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि उत्तराखंड मामले में केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में 6 मई को कांग्रेस द्वारा प्रजातंत्र बचाओ पैदल मार्च निकाला जाएगा, जिसमें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी भाग लेंगे। यह मार्च जंतर-मंतर से संसद तक निकाला जाएगा।
अशोक तंवर बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व संसदीय सचिव अनिल ठक्कर, सतबीर निर्माण, भलेराम जांगड़ा मौजूद रहे। तंवर ने कहा कि उतराखंड में लोकतांत्रिक ढंग से बनी सरकार को जिस से गिराने की साजिश रची गई उससे साफ जाहिर है कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर हो रहा है। कांग्रेस इस अंधेरगर्दी को किसी भी सूरत में सहन नहीं कर सकती। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के नेताओं में कोई मतभेद या गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस एक बढ़ी एवं लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें हर किसी को अपनी अभिव्यक्ति की आजादी है। कांग्रेस में कुलदीप बिश्नोई की वापसी से मजबूती मिली है। अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब किसान मजदूर के खिलाफ काम कर रही है। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तभी से बाबा भीम राव अंबेदकर के 17 संग्रह को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार मजबूती की और बढ़ रही है इसी कारण जनता और अन्य स्थानीय पार्टियां कांग्रेस की और देख रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बजट में लगातार कटौती की गई। भाजपा की कोशिश है कि शिक्षा को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए।