Move to Jagran APP

मेरे जैसे बहुत बच्चे हैं गूगल ब्वॉय : कौटिल्य

जासं, गोहाना: देश भर में गूगल ब्वॉय के नाम से चर्चित कौटिल्य पंडित स्कूलमेट शिक्षण संस्थान में पहुं

By Edited By: Published: Mon, 28 Mar 2016 07:24 PM (IST)Updated: Mon, 28 Mar 2016 07:24 PM (IST)
मेरे जैसे बहुत बच्चे हैं गूगल ब्वॉय : कौटिल्य

जासं, गोहाना: देश भर में गूगल ब्वॉय के नाम से चर्चित कौटिल्य पंडित स्कूलमेट शिक्षण संस्थान में पहुंचे और बच्चों से अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे बहुत बच्चे गूगल ब्वॉय हैं, बस उन्हें आगे बढ़ाने वाला होना चाहिए।

prime article banner

संस्था के बच्चों ने कौटिल्य से उसकी बेहतरीन जनरल नॉलेज का राज पूछा तो वह बोला कि मेरे माता-पिता मुझे लगातार प्रोत्साहित करते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. पर¨वदर बांगड़ और डॉ. नरेंद्र धनसूइया ने कौटिल्य से जूनियर बच्चों की मुलाकात कराई। बच्चों में दीक्षा,अनुष्का और अवनीक ने कौटिल्य से पूछा कि उसे इतनी जल्दी इतना सबकुछ किस तरह याद रहता है, तब कौटिल्य ने कहा कि वह अपने दिमाग में सिर्फ अच्छी बातें याद रखता है, बेकार की बातें स्टोर नहीं करता, लिहाजा अच्छी बातें याद रह जाती हैं। कौटिल्य ने बच्चों से आह्वान किया वे मन लगाकर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलेगी। कौटिल्य ने बताया कि उसे 22 अप्रैल को यूएई की सरकार दुबई में सम्मानित करने जा रही है। विलक्षण प्रतिभा के धनी इस आठ साल के हरियाणवी छोरे का सम्मान वर्ष 2013 में हरियाणा सरकार भी दस लाख रुपए और सम्मान पत्र से कर चुकी है। वहीं यूके सरकार भी कौटिल्य को वर्ष 2015 में भारत गौरव अवार्ड दे चुकी है। इस मौके पर कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.