Move to Jagran APP

छोटूराम ने किसानों को स्वाभिमान से जीना सिखाया: मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, मुरथल (सोनीपत):मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम की जयंती किसी उत्

By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 07:17 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 07:17 PM (IST)
छोटूराम ने किसानों को स्वाभिमान  से जीना सिखाया: मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, मुरथल (सोनीपत):मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम की जयंती किसी उत्सव से कम नहीं, वह किसान मसीहा थे। सर छोटूराम ने लंबा संघर्ष कर न केवल किसानों को साहुकारों के चंगुल से मुक्त कराया, बल्कि उन्हें जमीनों का मालिकाना हक भी दिलाकर स्वाभिमान से जीना सिखाया। छोटूराम के जीवन की इन्हीं विशेषताओं के कारण हम सब उन्हें याद कर नमन करते हैं। भाजपा की राज्य सरकार भी किसानों के हित के लिए दीनबंधु सर छोटूराम के सिद्धांतों का अनुकरण कर रही है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री शुक्रवार को सर छोटूराम जयंती के अवसर पर दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित मैराथन को झंडी दिखाने से पूर्व प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि आधारित राज्य है और किसान सहायता के बगैर आगे नहीं बढ़ सकते। किसान फसल विविधिकरण अपनाकर आर्थिक तौर पर समृद्ध बनें इसके लिए उन्हें बागवानी, फूल और औषधियों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। करनाल में बागवानी विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि हम सोनीपत में देश की तीसरी साइंस सिटी विकसित करने जा रहे हैं। यह साइंस सिटी दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बनेगी और इसके लिए साथ लगती नगर निगम की 44 एकड़ जमीन इसके लिए दी जाएगी। इससे पहले देश में कोलकाता व पंजाब के कपूरथला में ही मात्र दो साइंस सिटी हैं। यह साइंस सिटी विकसित होने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और छात्र-छात्राओं को साइंस की खोज के लिए नए अवसर मिलेंगे।

मनोहर लाल ने कहा कि सिर्फ उद्योगों ही नहीं बल्कि किसानों के बेटों को भी कौशल शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके लिए फरीदाबाद में कौशल विश्वविद्यालय भी प्रस्तावित है। प्रदेश में में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है और इससे यहां चार लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

इस अवसर पर प्रदेश की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर नांदल, मार्के¨टग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, कुलपति आरपी दहिया, रजिस्ट्रार आरके अरोड़ा, खेल निदेशक डा. वीरेंद्र हुडडा, एक्सइएन बलबीर श्यौराण आदि मौजूद रहे।

मैराथन को दिखाई झंडी:

मुख्यमंत्री ने छोटूराम जयंती पर मैराथन को झंडी दिखाई। उन्होंने खुद छात्रों के साथ मैराथन दौड़ भी लगाई। इसके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक, मार्के¨टग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, विवि के रजिस्ट्रार आरके अरोडा व खेल निदेशक डा.वीरेंद्र हुडडा ने भी मुख्यमंत्री के साथ मैराथन में दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री को अपने साथ दौड़ लगाते देखकर छात्र-छात्राएं भी उत्साहित नजर आए।

इंडोर स्टेडियम का उदघाटन किया:

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में 4 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बने बहुउद्देश्यीय आंतरिक खेल परिसर का उद्घाटन भी किया। उन्होंने पूरे परिसर का दौरा कर छात्रों के लिए शुरू की गई विभिन्न सेवाओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने योग व ध्यान के लिए बनाए गए हाल की सराहना की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इंडोर स्पोटर्स कांपलेक्स के बाहर पौधारोपण भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.