सौ मीटर दौड़ में हासिल किया प्रथम स्थान
जागरण संवाददाता, सोनीपत :श्रीराम माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को खेल सप्ताह का शुभारंभ क
जागरण संवाददाता, सोनीपत :श्रीराम माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन आइडी मुंजाल ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में अगस्तया सदन की तपस्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इसी दौड़ में अमूल्या सदन की काजल दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर अग्रिम सदन की यशिका रही। लेमन रेस में इसी सदन की स्नेहा प्रथम रही। खो-खो में अमूल्या सदन ने बाजी मारी। वन लेग रेस में अग्रिम हाउस की नैंसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर अजर हाउस की जनिश रही। बैक रेस में अमूल्या हाउस के मयंक ने पहला स्थान रहा। दूसरे स्थान पर अजर हाउस की नैन्सी रही। वहीं तीसरा स्थान अग्रिम हाउस के सौरव ने हासिल किया। फ्रॉग रेस में अग्रिम हाउस की दिशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।