साहिल ने कुश्ती मे जीता स्वर्ण पदक
जासं, सोनीपत : रूरल फेडरेशन आफ इंडिया की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण कुश्ती प्रतियोगिता में भटग
By Edited By: Published: Tue, 24 Nov 2015 06:37 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2015 06:37 PM (IST)
जासं, सोनीपत : रूरल फेडरेशन आफ इंडिया की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण कुश्ती प्रतियोगिता में भटगांव के खिलाड़ी साहिल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 नवंबर को कानपुर में हुआ था। जिसमें साहिल ने 100 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था। पदक जीतकर वापस लौटे साहिल ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के 300 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया था। फाइनल में साहिल ने यूपी के पहलवान को हराकर खिताब हासिल किया। गांव में साहिल का जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीण रामदिया, महेंद्र, राजीव ने साहिल का स्वागत करते हुए कहा कि साहिल ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता है। यह उसकी मेहनत का परिणाम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें