पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी : डीएसपी
संस, गन्नौर : डीएसपी सतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में पूरा विश्व पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से ज
संस, गन्नौर : डीएसपी सतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में पूरा विश्व पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। विश्वभर में पर्यावरण को बचाने के लिए गहन मंथन किया जा रहा है। भारत में यह समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। पर्यावरण के दूषित होने के कारण ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है तथा मानव के स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसके बढ़ने का मुख्य कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई है।
वह गांव भाखरपुर में युवा समाज सुधार सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि बोल रहे थे। गांव भाखरपुर में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए वीरों की याद में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर हम अभी से पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं हुए तो आने वाले समय में स्थिति और भी गंभीर होगी। इसलिए अभी से पर्यावरण की तरफ ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधा लगाए। इस दौरान गांव में खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण किया, साथ ही गांव के स्कूल में पौधरोपण कर स्कूली छात्रों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कल्लोबाई, भगत ¨सह, गंगाराम, चंचल राणा, विजय, दीपक, सतपाल, दीपक राणा, विक्रांत राणा, रामचंद्र, रवि, राजेंद्र व बीरबल मौजूद रहे।