सब्जी मंडी एसोसिएशन हुई दो फाड़
जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर के शुगर मिल स्थित सब्जी मंडी की एसोसिएशन दो फाड़ हो गई। एसोसिएशन
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 07:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सोनीपत :
शहर के शुगर मिल स्थित सब्जी मंडी की एसोसिएशन दो फाड़ हो गई। एसोसिएशन के एक गुट ने नई कार्यकारणी का गठन कर इस पर मोहर लगा दी है। शुक्रवार को एसोसिएशन ने सर्व सम्मति से कार्यकारी का गठन कर कुवंर ¨सह खत्री को प्रधान पद के लिए चुन लिया। वहीं अन्य पदों के लिए भी सदस्यों का चुनाव किया गया है। राज सैनी को सेक्रेटरी, जगदीश सैनी को उप प्रधान, अशोक जैन को कैशियर और मनोज शर्मा को मीडिया सलाहकार के लिए चुना गया है। वहीं दूसरे धड़े के प्रधान ललित खत्री हैं। प्रधान कुंवर ¨सह ने दुकानदारों की हरसंभव मदद के साथ समस्याओं को लेकर आवाज उठाने की बात कही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें