पैकेज- टाप बाक्स---रक्षा बंधन से पहले ही बस स्टैंड खचाखच
जागरण संवाददाता, सोनीपत : रक्षाबंधन त्योहार पर अपने भाइयों की कलाई पर पवित्र धागा बांधने जाने के
जागरण संवाददाता, सोनीपत :
रक्षाबंधन त्योहार पर अपने भाइयों की कलाई पर पवित्र धागा बांधने जाने के लिए बसों व ट्रेनों में बहनों का हुजूम उमड़ पड़ा। बस स्टैंड के अंदर महिलाएं ही महिलाएं नजर आ रही थी। वहीं ट्रेनों का हाल भी कुछ अलग नहीं था। महिला डिब्बे खचाखच भरे हुए थे। वहीं सड़कों पर भी अपेक्षाकृत अधिक वाहन दिखे।
शनिवार को रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर ही जिले की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। बस स्टैंड में महिलाओं का हुजूम लगा था। विभिन्न रूटों पर बस उपलब्ध ही नहीं हो पा रही थी। कुछ रूटों की बस उपलब्ध थी तो उनमें पैर रखने की जगह नहीं बची थी। बसों के अंदर महिला यात्री भरी थी। जिससे छात्रों को तो बस की छत पर बैठकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। बस स्टैंड पर वर्कशाप के अंदर ही सवारियां घूस गई थी, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रोडवेज कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को मुफ्त बस यात्रा तोहफा दिया गया है, लेकिन उससे पहले ही बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए गंतव्य की ओर निकल पड़ी थी। ट्रेनों का भी हाल कुछ अलग नहीं थी। महिला डिब्बों में भारी भीड थी। महिला यात्री ट्रेनों के पायदान पर खड़ी होकर यात्रा करने को मजबूर थी। वहीं जीआरपी, आरपीएफ को भी स्टेशन की व्यवस्था बनाए रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।