योग प्रतियोगिता में नेहा ने हासिल किया प्रथम स्थान
जागरण संवाददाता, सोनीपत : खेल दिवस की पूर्व संध्या पर खेल विभाग की तरफ से जिला स्तरीय योग प्रतियो
जागरण संवाददाता, सोनीपत :
खेल दिवस की पूर्व संध्या पर खेल विभाग की तरफ से जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे जिलेभर के स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सुभाष स्टेडियम में संपन्न हुई।
8 से 12 आयु वर्ग में ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उषा ने दूसरा व पूनम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लड़कों के आयु वर्ग में आशिफ ने पहला, जश ने दूसरा व आकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12 से 15 आयु वर्ग में पूजा ने पहला, मंजू ने दूसरा व किरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 15 से 19 आयु वर्ग में नंदनी ने पहला, आरती ने दूसरा व आशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 19 से 25 आयु वर्ग में प्रियंका ने पहला, नीरज ने दूसरा व पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 400 व दूसरे स्थान वाले को 300 रुपये का पुरस्कार दिया गया। खेल अधिकारी यशवीर गोयत ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सम्मानित किया।