शिवपुराण कथा और शिव का रूद्राभिषेक
जागरण संवाददाता, सोनीपत: सावन मास के प्रारंभ पर शिनवार से न्यू कोर्ट रोड अशोक विहार स्थित शिवधा
जागरण संवाददाता, सोनीपत:
सावन मास के प्रारंभ पर शिनवार से न्यू कोर्ट रोड अशोक विहार स्थित शिवधाम मंदिर में शिवपुराण कथा और शवि के रूद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इसमें कथा प्रवक्ता संत आचार्य बालमुकुंद मिश्र भगवान शिव की महिमा का वर्णन करेंगे। इसमें श्रावण मास कथा के प्रथम दिन चंचल नामक वैश्या और उसके ब्राह्मण पति ¨बदू की सदगति की कथा प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। इसमें कथा श्रवण विधि, कथा पल, मास परायण के बारे में बताया जाएगा। यह कथा वाचक बालमुंकुंद मिश्र ने बताया दोपहर 3 बजे से रूद्राभिषेक होगा और शाम पांच से सात बजे तक कथा वाचन किया जाएगा। यह कथा पूरे सावन मास में चलेगी। इस कार्यक्रम मे राजेश भारद्वाज, हंसराज, देवेंद्र, कमला देवी, जसबीर राणा, जगदीश आदि ने विशेष सहयोग दे रहे हैं।