छबील लगाकर बुझाई राहगीरों की प्यास
संस, गोहाना: तपती गर्मी में लोगों का प्यास के चलते बार-बार कंठ सूख रहा है। शहर में दुकानदारों ने
संस, गोहाना:
तपती गर्मी में लोगों का प्यास के चलते बार-बार कंठ सूख रहा है। शहर में दुकानदारों ने मंगलवार को जगह-जगह छबील लगाकर लोगों को मीठा व ठंडा पानी पिलाया।
नए बस स्टैंड के नजदीक नींबू के ठंडे पानी की छबील लगाई गई। पानी पिलाने की इस सेवा का खर्च डा. गजराज कौशिक व डा. राजेश गोयल ने वहन किया। जल वितरण की सेवा में मोहन शर्मा, बलजीत, राजकुमार कौशिक, बबली, मनीषा, कविता, ¨पकी व मोनिका ने श्रमदान किया।
मुख्य बाजार स्थित सेंट्रल मार्केट के आसपास के दुकानदारों ने भी चंदा एकत्रित करके ठंडे पानी की छबील लगाई। दुकानदारों ने राहगीरों को आग्रह करते हुए रोक कर पानी पिलाया। पानी की छबील का मार्गदर्शन आजाद ¨सह दांगी ने किया। जल वितरण की सेवा में सौरभ खुराना, संजय शर्मा, लवली तनेजा, जोगेंद्र प्रजापति, विजय शर्मा, महेश सेठी, हरीश चुघ, गौरव शर्मा, मुंशी राम रहेजा, विजय सैनी, कृष्ण झंडई, मदन लाल रल्हन, राजीव रहेजा, अशोक वधवा, राहुल आहूजा, राहुल वधवा आदि ने सेवा की।