छात्राओं ने किया औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण
जासं, सोनीपत: जीवीएम गर्ल्स कालेज की छात्राओं ने सोमवार को राई औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। इस दौ
By Edited By: Published: Mon, 02 Mar 2015 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 06:36 PM (IST)
जासं, सोनीपत: जीवीएम गर्ल्स कालेज की छात्राओं ने सोमवार को राई औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान छात्राओं ने जिम के सामान के निर्माण में विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कालेज की प्लेसमेंट अधिकारी एवं प्राध्यापिका डा. गायत्री ढीगड़ा मौजूद रही। डा. ढीगड़ा ने बताया कि समय-समय पर छात्राओं को औद्योगिक इकाइयों का दौरा कराया जाता है। छात्राओं ने औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करने के साथ-साथ माल के बनावट व उसकी बिक्री के बारे में कंपनी अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें