मौजूदा दौर के अनुरूप खुद को करें तैयार : कविता
जागरण संवाददाता, सोनीपत : प्रदेश की महिला व बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री कविता जैन ने कहा कि शिक
जागरण संवाददाता, सोनीपत : प्रदेश की महिला व बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री कविता जैन ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान नहीं व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास है। छात्राओं को खुद को मौजूदा दौर की जरूरत के अनुरूप खुद को तैयार करना चाहिए।
वह शुक्रवार को मुरथल गाव के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगभग 55 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन के अवसर पर आयेाजित समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लड़किया मेहनत करके आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि लड़कियो की शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए सरकार हर व्यवस्था करने के लिए कृत संकल्प है। लड़कियों का दायित्व बनता है कि वे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए परिवार, समाज, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करे।
कैबिनेट मंत्री ने इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने स्कूल की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्कूल में लगे हुए ट्रासफार्मर को बाहर स्थापित करने तथा स्कूल के रास्ते को पक्का करवाने की कविता जैन से मांग की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनकी इस माग को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका दर्शना देवी, सुमन तथा बबीता आदि मौजूद रहे।