ठंड के संग कोहरे की मार, दिन में धूप से राहत
जागरण संवाददाता, सोनीपत : ठंड बढ़ने के साथ-साथ लोगों की कंपकपी भी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को सु
जागरण संवाददाता, सोनीपत : ठंड बढ़ने के साथ-साथ लोगों की कंपकपी भी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह ठंड के संग कोहरे की मार ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। इससे सड़क व रेल यातायात भी काफी प्रभावित हुआ। दोपहर में कुछ देर के लिए खिली धूप ने लोगो को राहत जरूर दी, लेकिन शाम को फिर से मौसम ठंडा हो गया। बुधवार की तुलना में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से अपना बचाव करते हुए नजर आए। सुबह कोहरे के कारण सड़क पर वाहन धीमी गति से चलते हुए नजर आए। इससे कई जगह जाम की स्थिति भी रही।
ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म पेय पदार्थो का भी सहारा लिया। ठंड में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई।
यह रही तापमान की स्थिति
तिथि अधिकतम न्यूनतम
10 दिसंबर - 28 डिग्री 14 डिग्री से.
11 दिसंबर - 28 डिग्री 13 डिग्री से.
12 दिसंबर 27 डिग्री 13 डिग्री से.
13 दिसंबर 18 डिग्री 8 डिग्री से.
14 दिसंबर 20 डिग्री 9 डिग्री से.
15 दिसंबर 18 डिग्री 9 डिग्री से.
16 दिसंबर 17 डिग्री 8 डिग्री से.
17 दिसंबर 18 डिग्री 9 डिग्री से.
18 दिसंबर 17 डिग्री 8 डिग्री से.