खट्टर की ताजपोशी के गवाह बनेंगे बूथ स्तर के कार्यकर्ता
-प्रदेश के संगठन मंत्रीे सुरेश भट्ट ने भेजा न्योता -जिला भाजपा ने भी तैयारी पूरी की जागरण संवादद
-प्रदेश के संगठन मंत्रीे सुरेश भट्ट ने भेजा न्योता
-जिला भाजपा ने भी तैयारी पूरी की
जागरण संवाददाता, सोनीपत :
भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी नए मुख्यमंत्री के तौर पर मनोहरलाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बनेंगे। प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को शपथ-ग्रहण समारोह में भाग लेने का न्योता भेजा है। निमंत्रण मिलने के साथ ही जिला भाजपा ने भी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं।
रविवार को पंचकुला के सेक्टर-पांच स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री के शपथ-ग्रहण समारोह में पहुंचने के लिए रोहतक स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय से निमंत्रण भेजा गया है। निमंत्रण में प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत की प्रशंसा करते हुए राज्य में पहली बार पार्टी की सरकार बनने पर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से समारोह में पहुंचने का निमंत्रण दिया है। भाजपा नेताओं ने निमंत्रण अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ तक पहुंचाने के लिए फेसबुक व व्हाट्सअप जैसी सोशल साइटों पर भेजा गया है। निमंत्रण की फोटो प्रतियां कार्यकर्ताओ को भिजवाई गई है। इसके अलावा मोबाइल पर शपथ ग्रहण समारोह में जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए वाहनों का इंतजाम किया गया है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष डा.ओमप्रकाश आत्रेय बताते हैं कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भव्य व यादगार होगा। समारोह में जिला व ब्लाक के सभी कार्यकर्ता पहुंचे इसके लिए निमंत्रण दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपने वाहनों से जा रहे हैें। कई जगह विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा समारोह में जाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।