राष्ट्रीय ग्रीक रोमन प्रतियोगिता में प्रवीन ने जीता कांस्य
-उज्जैन में हुई राष्ट्रीय ग्रीक रोमन स्कूली प्रतियोगिता जागरण संवाददाता, सोनीपत उज्जैन में आयो
-उज्जैन में हुई राष्ट्रीय ग्रीक रोमन स्कूली प्रतियोगिता
जागरण संवाददाता, सोनीपत
उज्जैन में आयोजित ग्रीक रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में रामजस स्कूल के प्रवीन ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसके बावजूद उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रवीन ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके कांस्य पदक हासिल किया।
पुगथला गांव में रहने वाले प्रवीन ने बताया कि वह रघुवीर अखाडे़ में अभ्यास करता है। प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए वह रोजाना पांच से छह घंटे अभ्यास करता था। उसने प्रतियोगिता में 71 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था। फाइनल में उसे दिल्ली के पहलवान से हार का सामना करना पड़ा। कोच बलवान खत्री ने बताया कि प्रवीन ने पहले भी स्टेट स्कूली प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था।