रितु और सिमरन ने जीता कांस्य पदक
By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 07:00 PM (IST)
जासं, सोनीपत : स्टेट सब जूनियर प्रतियोगिता में दिल्ली विद्यापीठ की रितु व सिमरन ने कांस्य पदक हासिल किया। रितु ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में व सिमरन ने 30 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता 13 व 14 सितंबर को फतेहाबाद में आयोजित हुई थी। विद्यालय से लौटने पर दोनो छात्राओं का स्वागत किया गया। विद्यालय के संचालक वीर सिंह सैनी ने कहा कि दोनो छात्राओं ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की मुख्यअध्यापिका आराधना ग्रोवर ने भी छात्राओं को जीत के लिए बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें