विवि कर्मचारियों ने जाहिर किया रोष
By Edited By: Published: Wed, 17 Sep 2014 07:03 PM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2014 07:03 PM (IST)
जासं, सोनीपत : मुरथल यूनिवर्सिटी के कर्मचारियो ने अपनी मांगो को लेकर बैठक की। जिसमे कर्मचारियों की तरफ से रोष प्रदर्शन किया गया।
बैठक का संचालन करते हुए महासचिव भूपेंद्र ने कहा कि पिछले दो महीनो से तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं की जा रही है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन के साथ अगस्त माह में मांगो को लेकर बैठक की गई थी। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रबंधन कर्मचारियो की मांग मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो की मांगो को जल्द स्वीकार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार, अशोक कुमार, जसवीर सत्यवान, सतीश, रविंद्र सहित सैकड़ों कर्मचारियो ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें