पदक विजेताओं का स्कूल पहुंचने पर स्वागत
फोटो-18
- हरियाणा राज्य वुशु प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल खरखौदा ने झटके 7 पदक
संवाद सहयोगी, खरखौदा :
हरियाणा राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाडि़यों का प्रताप स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
वुशु कोच विनोद गुलिया ने कहा कि 26 व 27 जुलाई को फतेहाबाद में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें प्रताप स्कूल के खिलाडि़यों ने 5 स्वर्ण, एक रजत व कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के खिलाडि़यों ने सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पदक विजेता खिलाडि़यों में अमन, मनजीत, सचिन, विकास व अंकुर ने स्वर्ण पदक, मोनू ने रजत पदक व अरविन्द ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश दहिया, सतप्रकाश, बलबीर सिंह गिल, राजेश, धर्म प्रकाश आर्य आदि उपस्थित थे।