धर्मार्थ औषधालय व लैब का लोकार्पण
फोटो: 27
संवाद सहयोगी, गोहाना :
भारत विकास परिषद की दक्षिण हरियाणा प्रांत इकाई द्वारा पुरानी अनाज मंडी में स्थापित धर्मार्थ औषधालय और लैब का रविवार को शुभारंभ किया गया। धर्मार्थ औषधालय एवं लैब का लोकार्पण सेवा भारती की जिला इकाई के सचिव स्वामी अमृतानंद ने किया।
धर्मार्थ औषधालय में सुबह के समय डा. प्रकाश बल शर्मा और शाम को डा. सुरुचि गर्ग सेवाएं देंगे। एलटी के रूप में मनोज कुमार को नियुक्त किया गया है। यहा पर प्रति रविवार एक सुपर स्पेशलिस्ट विजिटिंग चिकित्सक के रूप में उपलब्ध रहेगे। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता भाविप के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश अरोड़ा ने की और सिंचाई विभाग के रिटायर्ड एक्सईएन राज कुमार शर्मा और गोहाना अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अशोक जैन मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र भारद्वाज ने निभाया।
इस मौके पर भाविप की गोहाना इकाई के अध्यक्ष अशोक जैन, सचिव आशीष गोयल, कोषाध्यक्ष रवींद्र जैन, रवि कांत जैन, शिब्बन कृष्ण रीवू, सुरेश मल्होत्रा, सुनील मनचंदा, सुनील कुच्छल, यश मल्होत्रा, संजय गोयल, जय भगवान बंसल, रमेश अग्रवाल, पवन गोयल, डा. धर्मबीर सिंह नादल, हरीश परुथी, राम कुमार मित्तल, डा. मनोज शर्मा, राम कुंवार गर्ग, राजेंद्र गुप्ता, राहुल गोयल, विनोद जैन, राम दास सैनी, सुमित सैनी आदि मौजूद थे।