अमित व नीलम रहे दौड़ में अव्वल
फोटो: 25
- केसी शिक्षण संस्थान का वार्षिक खेलोत्सव
संवाद सहयोगी, गन्नौर :
बादशाही मार्ग पर स्थित केसी शिक्षण संस्थान का वार्षिक खेलोत्सव के समापन पर देवराज कौशिक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संस्थान के प्राचार्य डा. योगेंद्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
केसी शिक्षण संस्थान में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तहत विभिन्न प्रकार के खेल मुकाबलों का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. योगेंद्र ने बताया कि तीन टगी दौड़ में ज्योति एवं उमा प्रथम, सुधा व सोनाली दूसरे स्थान पर रही तथा अमित एवं सन्नी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट के लड़कों के मुकाबले में अमित प्रथम, सन्नी दूसरे तथा मनोज तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के मुकाबले में ज्योति ने पहला, अन्नू ने दूसरा व प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के डिस्कस थ्रो मुकाबले में अमित पहले, सन्नी दूसरे व मनोज तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार से लड़कियों के मुकाबले में अन्नू पहले, नीलम दूसरे व निधि तीसरे स्थान पर रहने में कामयाब रही। जेवलिन थ्रो के लड़कों के मुकाबले में अमित ने पहला, सन्नी ने दूसरा व अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में निधि पहले, अन्नू दूसरे व प्रीति तीसरे स्थान पर रही।
लड़कियों की 100 मीटर बाधा दौड़ में बबीता प्रथम, दिव्या द्वितीय तथा मोनिका तृतीय स्थान पर रही। लड़कों में सन्नी पहले, अमित दूसरे तथा मनोज ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से चम्मच दौड़ में अन्नू पहले, बबीता दूसरे तथा निधि एवं उमा तीसरे स्थान को प्राप्त करने में सफल रही। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अमित ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा सन्नी व मनोज क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की दौड़ में नीलम पहले, बबीता दूसरे तथा अन्नू तीसरे स्थान पर बनी रही। पचास मीटर की बोरा दौड़ में सन्नी पहले, अमित दूसरे तथा नीलम तीसरे स्थान पर रही। मटका दौड़ में अन्नू पहले, मनीषा दूसरे व ज्योति तीसरे स्थान को हासिल करने में कामयाब रही। चार सौ मीटर दौड़ में अमित पहले, सन्नी दूसरे तथा अभिषेक तीसरे स्थान पर आए। लड़कियों के मुकाबले में अन्नू ने पहला स्थान हासिल किया तथा बबीता एवं दिव्या ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।