शहर में बढी आपराधिक वारदातों पर व्यापार मंडल ने जताया रोष
जागरण संवाददाता, सिरसा : प्रदेश व्यापार मंडल ने शहर में बढ़ रही चोरी व आपराधिक वारदातों की कड़े शब्द
जागरण संवाददाता, सिरसा : प्रदेश व्यापार मंडल ने शहर में बढ़ रही चोरी व आपराधिक वारदातों की कड़े शब्दों में ¨नदा की है। जारी बयान में प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन लाल गोयल, जिला संरक्षक कृष्ण गुप्ता, शहरी प्रधान केदार पाहवा, महासचिव जयप्रकाश भोलूसरिया ने बताया कि शहर में हाल ही में विनोद जैन के घर पर लाखों रुपये की चोरी, बेरी वाली गली में तीन महिलाओं पर कातिलाना हमला इत्यादि वारदातें ¨चता का विषय है, जिसमें पुलिस प्रशासन को कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इस तरह के मामले सामने आने से लोग सहमे हुए है। शहरवासियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता को सख्त कदम उठाने चाहिए और पुलिस को भी सख्त निर्देश जारी किए जाने चाहिए।