घर से लापता युवक का माइनर में मिला शव
जागरण संवाददाता, सिरसा : गांव ¨गदड़ा से होकर बहने वाली सहदेवा माइनर से पुलिस ने एक युवक का शव बराम
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 01:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिरसा :
गांव ¨गदड़ा से होकर बहने वाली सहदेवा माइनर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की पहचान गांव माधो¨सघाना निवासी 23 वर्षीय सोनू के रूम में हुई है। शव गली-सड़ी अवस्था में होने के कारण सिरसा में पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसलिए पुलिस ने शव को अग्रोहा रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोनू पिछले कई दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत भी दी हुई थी। शनिवार शाम को सहदेवा माइनर में आसपास के लोगों ने शव देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त करवाई तो पहचान सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें