सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा सरदार पटेल का जन्मदिन
जागरण संवाददाता, सिरसा : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस
जागरण संवाददाता, सिरसा :
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत 31 अक्टूबर को उनके जन्मदिवस पर स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत में सभी को विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। खंड मुख्यालय के सबसे बड़े स्कूलों को आयोजन स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए बनाये गये आयोजन स्कूल में कम से कम 500 विद्यार्थियों का समूह बनाया जाएगा। खंड के विभिन्न स्कूलों से बच्चों को भी आमंत्रित किए जाएंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत वर्मा ने कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल का जन्मदिन स्कूलों में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।