शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने सीखी ज्ञान की बातें
जागरण संवाददाता, सिरसा : हिसार रोड स्थित जीडी गोयंका स्कूल के पांचवी, छठी व सातवीं कक्षा के छात्र-
जागरण संवाददाता, सिरसा :
हिसार रोड स्थित जीडी गोयंका स्कूल के पांचवी, छठी व सातवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए कुरूक्षेत्र ले जाया गया। बच्चों ने कुरूक्षेत्र का भ्रमण किया। सर्वप्रथम छात्र कल्पना चावला तारामंडल गए, जहां उन्होंने अंतरिक्ष, अंतरिक्ष यात्रियों व ग्रहों के बारे में विस्तृत ज्ञान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं को चलचित्र दिखाया गया, जिसमें बच्चों को बताया गया कि अंतरिक्ष यात्रियों को किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इसके पश्चात छात्रों को पनोरमा ले जाया गया, जहां विभिन्न प्रकार के संयंत्र थे, जिन पर छात्रों ने कुछ गतिविधियां की। पनोरमा में महाभारत के युद्ध का मूर्तियों द्वारा संजीव वर्णन किया गया था। इसके पश्चात सभी छात्र'कृष्ण संग्रहालय' गए, जहां कृष्ण लीला का वर्णन किया गया तथा अनेक प्रकार की पौराणिक वस्तुएं भी देखने को मिली।