ड्राइंग प्रतियोगिता में बबीता जैन को मिला पहला स्थान
संवाद सूत्र, डबवाली : नेहरू सीनियर सेकेंडरी की छात्रा बबीता जैन ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की ओर से
संवाद सूत्र, डबवाली : नेहरू सीनियर सेकेंडरी की छात्रा बबीता जैन ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की ओर से आयोजित अंतरविद्यालय ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। पर्यावरण प्रदूषण व संरक्षण विषय पर बाबू नानक चंद मैमोरियल बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगिता हुई। नेहरू स्कूल से 10वीं कक्षा की बबीता जैन व 9वीं के छात्र खुशवंत ने भागीदारी की। बबीता ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उसे वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को नेहरू ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक हरि प्रकाश शर्मा ने बबीता जैन को प्रथम स्थान हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सबसे ज्यादा खतरा मानव जाति से ही है। हम अपने स्वार्थ के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करते हैं। हमें पर्यावरण को बचाने के लिए व्यक्तिगत दायित्व को समझना चाहिए। नेहरू स्कूल के ¨प्रसिपल जीवन ¨सगला ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर वाइस ¨प्रसिपल जस¨वद्र मनकू, दलीप जोयल, दिव्या वर्मा, मनजीत सचदेवा, श्वेता ग्रोवर, ¨बदिया, संजीव चंजोत्रा व पुनीत ¨सगला उपस्थित थे।