डेरा प्रमुख की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डालने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
संवाद सूत्र, रानियां : डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम ¨सह इंसां की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे फेस
संवाद सूत्र, रानियां :
डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम ¨सह इंसां की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे फेसबुक पर अपलोड करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने इस मामले में गांव संतनगर में निजी स्कूल चलाने वाले राममाही को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव सादेवाला के भजनलाल ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की सूचनाओं के बारे में जानकारी लेने के लिए इंटरनेट का प्रयोग करता है। जब 12 जून को अपने फेसबुक अकाउंट को चेक रहा था कि उसने देखा कि फेसबुक पर गांव बीड़ बीबरान के सरपंच मन¨वद्र ¨सह व बुढ़ीमेड़ी के व्यक्ति राममाही जो संतनगर में एक निजी स्कूल चलाता है उसने फेसबुक पर संत की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे फेसबुक पर पोस्ट किया गया था एवं डेरा सच्चा सौदा के बारे में गलत टिप्पणी की गई थी। रानियां थाना प्रभारी दलीप ¨सह ने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश करेगी।