कांग्रेसियों ने मनाया प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिवस
जागरण संवाददाता, झज्जर : शहर स्थित यादव धर्मशाला में शनिवार को काग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष
जागरण संवाददाता, झज्जर : शहर स्थित यादव धर्मशाला में शनिवार को काग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का जन्मदिवस मनाया गया। कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिवस उत्सव में मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश कमेटी के हरिओम कौशिक ने शिकरत की। हवन यज्ञ के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में बादली हलके पूर्व विधायक नरेश शर्मा, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कादयान, महाबीर कटारिया, विजय पूनिया, निरंजन डीघल, प्रवीन जांगड़ा, मुकेश डांगी, धीरेंद्र चाहार, नवीन कादियान, फूलवती, सुशील, बबीता, पिंकी, सुदेश, अर्जुन गुढ़ा आदि ने मुख्य रूप से शिकरत की और कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम के सफल संचालन बिजेंद्र रंगा ने सभी का आभार जताया।