फेसबुक पर फर्जी चौपाल लगाने वाले अज्ञात के खिलाफ दिग्विजय चौटाला ने एसपी को दी शिकायत
जागरण संवाददाता, सिरसा। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कुछ दिन पूर्व उनका फेसब
जागरण संवाददाता, सिरसा।
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कुछ दिन पूर्व उनका फेसबुक पर फर्जी अंकाउट बनाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। बुधवार को दिग्विजय सिंह चौटाला एसपी से मिले और लिखित शिकायत की।
दिग्विजय चौटाला ने बताया कि किसी अज्ञात ने फेसबुक पर उनके नाम की एक फर्जी आइडी बनाई और 2 अक्टूबर को इस फर्जी आईडी के माध्यम से एक साइबर चौपाल लगाई गई। उन्होंने बताया कि यह साइबर चौपाल पूरी तरह से फर्जी थी और उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस फर्जी आईडी पर चौपाल लगाने वाले व्यक्ति ने न केवल पार्टी के बारे में कुछ गलत जानकारी लोगों को दी बल्कि बुरी नीयत से लड़कियों के निजी नंबर लेने की कोशिश की गई। यह बेहद शर्मनाक है और ऐसे फर्जी आईडी बनाने वाले के खिलाफ उन्होंने एक लिखित शिकायत दी है और सख्त कार्रवाई की माग की है। एसपी ने जल्द इस पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।