महिला थाना में पहली शिकायत दुष्कर्म की, दूसरी पुलिस कर्मी पर छेड़छाड़ की
जागरण संवाददाता, सिरसा : महिला थाने में पहले दिन पहली शिकायत एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की आई है
जागरण संवाददाता, सिरसा :
महिला थाने में पहले दिन पहली शिकायत एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की आई है। साथ ही दूसरी शिकायत स्वयं एक पुलिस के अधिकारी पर छेड़छाड़ की है। थाने में शुक्रवार देर शाम तक चार शिकायतें आई है। पहली शिकायत में महिला ने बताया कि वह गाव ढाबा की विवाहिता है। आरोप है कि दो साल पहले गाव के ही राजेश ने उसके साथ पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद से ही वह उस पर इस तरह का अत्याचार करता था। उसने लोकलाज के डर से किसी तो इसके बारे में नहीं बताया। आरोप है कि 23 अगस्त को वह जब वह पशुओं का चारा लेकर खेत से घर लौट रही थी तो राजेश एक अन्य साथी के साथ आया और उसे पिस्तौल दिखाकर रुकवाया। तत्पश्चात उसके सीने पर कई बार हाथ डाला। साथ ही अन्य लोगों को उसके साथ संबंध होने की बात बोलने लगा। आरोप है कि उसे राजेश ने उसके साथी के साथ दुष्कर्म करने की बात की। तत्पश्चात वह किसी तरह वहा से भाग निकली।
बॉक्स
दूसरी शिकायत पुलिस कर्मी पर छेड़छाड़ की
इसी तरह दूसरी शिकायत में पंजाब के गाव फता की विवाहिता ने आरोप लगाया है कि रोडी थाना में तैनात रहे एक एसआई ने
22 अगस्त की शाम पुराना बस स्टैड स्थित जाट धर्मशाला के समीप उसके साथ अभ्रद व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ की। आरोप है कि पहले भी इसी पुलिस अधिकारी ने उसके मोबाइल नंबर पर अश्र£ील बातचीत की। इसकी उसके पास रिकार्डिग भी है।
बॉक्स
तीसरी और चौथी शिकायत घरेलू कलह की
थाना में तीसरी और चौकी शिकायत घरेलू कलह के चलते मारपीट की आई है। पुलिस को दी शिकायत में सलारपुर निवासी किरण ने बताया कि उसका पति जसविंद्र उसके साथ मारपीट करता है। इसी तरह चौथी शिकायत में बीरूवाला गुढ्डा की विवाहिता ने बताया कि उसका पति उसके साथ नशे में कलह करते हुए मारपीट करता है।
बॉक्स
एएसपी कर रही है दोनों मामलों की जाच : प्रभारी
महिला थाना प्रभारी सीमा का कहना है कि दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ की शिकायतें एएसपी को सौंप दी गई है। वे स्वयं ही दोनों मामलों की जाच कर रही है। जाच के बाद ही दोनों मामलों में कोई कार्रवाई की जाएगी। पहले दिन कुल चार शिकायतें आई है।