Move to Jagran APP

सीपीएस ने किया महिला थाना का उद्घाटन

फोटो 5 जागरण संवाददाता, सिरसा : महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को कम करने के लिए नागरिक अस्पताल

By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 07:57 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 07:57 PM (IST)
सीपीएस ने किया महिला थाना का उद्घाटन

फोटो 5

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, सिरसा :

महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को कम करने के लिए नागरिक अस्पताल के समीप एफ ब्लॉक में शुक्रवार को महिला पुलिस थाना का उद्घाटन विकास एवं पंचायत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बक्शीश सिंह विर्क ने किया। साथ ही सीपीएस ने महिला थाना परिसर में पौधरोपण किया और कार्यक्रम का शुभारभ ज्योति प्रच्चवलित कर किया। इस दौरान विवेकानन्द स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत, कन्या भ्रूण हत्या पर हरियाणवी रागणी व महिला पुलिस कर्मचारियों ने मार्शल आर्ट की प्रस्तुति की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विर्क ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को कम करने के उद्देश्य से ये महिला थाने खोले गए है। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली में तेजी आएगी। साथ ही महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों का ग्राफ भी कम होगा। बहनों व बेटियों पर अत्याचार व छेड़खानी के मामलों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने कहा कि यह दिन हरियाणा के इतिहास में विशेष रुप से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा ही प्रदान नहीं करनी बल्कि भाव भी देना है तथा इस प्रकार इन महिला थानों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

सासद चरणजीत सिंह रोड़ी ने कहा कि यह सौभाग्य का दिन है कि सिरसा की पावन धरती पर शातमय माहौल में विभिन्न पंचायतों, स्कूलों व समाजसेवी संस्थाओं के लोग पहुचे हैं वे बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में महिलाएं उच्च पदों पर आसीन है। इनका सीधा लाभ बहन बेटियों को होगा। उन्होंने कहा कि महिला केवल महिला को ही अपनी समस्या बता सकती है। समाज मेंअनेक कुरीतिया है उन्हें रोकने के लिए महिला थाना खोलने का कार्य एक सराहनीय कदम है। साथ ही उन्होंने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए 10 लाख रुपये की राशि सासद कोटे से देने की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक अश्रि्वन शैणवी ने अतिथियों एवं पुलिस महानिदेशक हरियाणा यशपाल सिंगल और पुलिस हाउसिंग कार्पाेरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर बीएस संधु व आईजी अनिल राव का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि थाना में थाना प्रभारी समेत एक महिला उपनिरीक्षक, चार महिला सहायक उप निरीक्षक, पाच महिला हेड कास्टेबल तथा 20 महिला कास्टेबल को तैनात किया गया है। ये थाना 24 घटे कार्यरत रहेगा और जल्दी ही जिला के सभी स्कूलों को सीसीटीवी के माध्यम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए एक महिला दस्ता तैयार किया गया है। महिला संरक्षण अधिकारी व मिडिएशन सैल भी थाना में स्थापित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता, सतपाल मेहता, पूर्व मंत्री जदगीश नेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेणू शर्मा, जिला महिला अध्यक्ष शलेन्द्र चौधरी, आशा कुमारी जैन, पारुल ढाका, बिमला कायत, मीरा देवी, सुरेन्द्र पाल कोर, श्रुती बजाज, श्रमित कम्बोज, वीरपाल कोर, कविता, पाल कोर, स्वर्ण काता, राज रानी, उमा रानी, रमेश कुमारी, सुनिता, मनीष रानी, कमलेश शर्मा, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, भरत सिंह बेनिवाल सहित अन्य छात्राएं मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.