कर्ण चौटाला ने बांटे चेक
जागरण संवाददाता, सिरसा : इनेलो राजनीतिक दल ही नही बल्कि एक सामाजिक सगंठन भी है जो समय-समय पर जरूरतमं
जागरण संवाददाता, सिरसा : इनेलो राजनीतिक दल ही नही बल्कि एक सामाजिक सगंठन भी है जो समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता करता है। यह बात युवा इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने विधायक अभय सिंह चौटाला के कोटे से गरीबों को चेक वितरित करते हुए कही।
कर्ण चौटाला ने बुधवार को ऐलनाबाद हलका के गाव रधावा, शकरमंदोरी, जमाल, राजपुरा साहनी, कागदाना, ढूकडा, हंजीरा, रूपाना जाटान, रूपाना बिश्रनेइया, जसानिया में चेक बंाटे। कर्ण चौटाला ने कहा कि अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद क जनता के सुख दुख मे हमेशा शामिल होते हैं। उन्होंने क हा कि अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद की नहरी पानी, सड़कों व बिजली सहित अन्य समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाते है। इनेलो का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास करेगा। इस मौके पर विनोद बैनीवाल, युवा जिला अध्यक्ष धर्मवीर नैन, महेन्द्र बाना, सुभाष हजीरा, सुभाष, नंद लाल बैनीवाल, दयाराम, सवाइ सिंह व साहब राम मौजूद थे।