सर्च अभियान में वाहनों व यात्रियों के सामान की जाच
संवाद सूत्र, रानिया : पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद क्षेत्र में पुलिस का सर्च अभियान तीसर
संवाद सूत्र, रानिया : पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद क्षेत्र में पुलिस का सर्च अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। थाना प्रभारी दलीप सिंह ने पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर सीमा से सटे क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया। इसके तहत वाहनों से लेकर यात्रियों के सामान तक की जाच की गई। इसके अलावा थाना रानियां, जीवननगर व करीवाला पुलिस चौकी में सुरक्षा के मद्देनजर संतरी पोस्ट का निर्माण कर दिया गया है जिसके पुलिस कर्मचरियों की ड्यूटी लगा दी गई है। थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि लोगों को सचेत किया जा रहा है, उन्हे किसी प्रकार की कोई असामाजिक तत्व दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करे अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं दे। क्षेत्र की जनता की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस की है और पुलिस का सहयोग करे। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जन की सुरक्षा के साथ पुलिस थानों की सुरक्षा भी जरुरी है। इसलिए थानों व पुलिस चौंकियों में संतरी पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। सुरक्षा और सर्च ऑपरेशन के लिए पुलिसकर्मी दिनभर व रात्रि के समय पेट्रोलिंग करते रहे और हर आने जाने वाहनों की जांच करते रहे।
जारी रहेगा अलर्ट-:एसपी 'पुलिस द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत जाच अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर के हर चौराहे पर जाच होगी और होटल ढाबों को भी लगातार खंगाला जा रहा है। सभी होटल संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे बगैर पहचान सुनिश्चित हुए किसी को भी अपने यहा ठहरने दें। अश्विन शैणवी एसपी, सिरसा।