बसों की समय सारिणी में सुधार की कवायद
जागरण संवाददाता, सिरसा : रोडवेज डिपो परिसर में काफी समय से बसों की गलत जानकारी दे रहे समय सारिणी में
जागरण संवाददाता, सिरसा : रोडवेज डिपो परिसर में काफी समय से बसों की गलत जानकारी दे रहे समय सारिणी में सुधार किया जाएगा। इसके लिए दोनों सूचना पट्टों में निर्धारित बसों के आवागमन के आधार पर जानकारियां अंकित करने को कहा गया है। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
गौरतलब है कि रोडवेज डिपो परिसर में दो जगहों पर समय सारिणी लगाया गया है। इस समय सारिणी में रूट व निर्धारित समय अंकित किया हुआ है। इसके साथ ही इस सारिणी में यह भी अंकित किया गया है कि यह बस रोडवेज की है या प्राइवेट बस, ताकि आम यात्रियों को आने जाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन रोडवेज डिपो परिसर में लगाए गए समय सारिणी में गलतियां सामने आ रही थी। इस बारे में कई बार रोडवेज डिपो महाप्रबंधक से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद भी इस बारे में रोडवेज प्रबंधक ध्यान नहीं दे रहे थे। अब प्रबंधक ने इसमें सुधार करने को कहा है।
रोडवेज बसों के समय सारिणी में सुधार
रोडवेज डिपो के आवागमन समय सारिणी में काफी सयम से सुधार नहीं किया जा सका था। बसों की कमी के चलते कई रूटों पर बसों को हटा दिया जा चुका है। जबकि परिवहन विभाग ने नए बदलाव के तहत कुछ रूटों पर निजी बसों को परमिट दिया है। लेकिन इस समय सारिणी में इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। इसकी जानकारी नहीं होने से रोडवेज यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
समय सारिणी में कुछ गलतियां थी। इसमें सुधार करने को कहा गया है।
-सुरेश कस्वां, महाप्रबंधक,रोडवेज डिपो, सिरसा।