रानियां में दो गुटों में झगड़ा, फायरिंग
संवाद सूत्र, रानियां : थाने के समीप ही टाउन पार्क में देर शाम को दो गुट आमने सामने आ गये और दोनों गु
संवाद सूत्र, रानियां : थाने के समीप ही टाउन पार्क में देर शाम को दो गुट आमने सामने आ गये और दोनों गुटों में ताबड़तोड़ फाय¨रग से पार्क में आए लोगों ने भाग कर जान बचाई।
जानकारी के अनुसार पार्क में पहले एक गुट के एक दर्जन युवक पहुंच गये और कुछ देर बाद दूसरे गुट के हथियार बंद लोग भी वाहनों में पार्क पहुंच गये। बताया जा रहा है कि यहां दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और इसके बाद कापे चलने लगे। कुछ ही देर में दोनों और से फाय¨रग शुरू हो गयी। फाय¨रग के साथ ही दोनों पक्ष मौके से फरार हो गये। झगड़े व फाय¨रग के चलते पार्क में घुम रहे बच्चे व दूसरे लोगों ने भाग कर जान बचाई। बताया जा रहा है झगड़ा जज कालोनी के युवकों के साथ नकौड़ा बाजार के युवक से पहले से चल रहा था। एक गुट ने दूसरे गुट को पार्क के पास आने को ललकार दिया, जिसपर दूसरा गुट भी वहां पहुंच गया। इस झगड़े के बाद कोई भी गुट घायल को लेकर रानियां के अस्पताल में नहीं गया बताया जा रहा है। पुलिस के पास भी किसी पक्ष ने अभी तक शिकायत नहीं की है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने कहा कि इस मामले की पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस मौके पर आई तब तक आरोपी जा चुके थे।