घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला
जागरण संवाददाता, सिरसा : गांव फूलकां में गाव के ही एक युवक पर घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला
जागरण संवाददाता, सिरसा : गांव फूलकां में गाव के ही एक युवक पर घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। अस्पताल में दाखिल गाव फूलका निवासी सीताराम ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने बताया कि शुक्रवार को वह खेत से घर आया था। साय को वह घर में बैठा था। इसी दौरान पड़ोस के ही युवक ने आकर उससे बहस शुरू कर दी, जब उसने कारण पूछा तो युवक ने किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उसे छुड़वाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
सरसों तोड़ने पर झगड़ा
सिरसा : गाव बालासर में खेत पड़ोसी महिला को सरसों तोड़ने से मना करने पर झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को पहले रानिया अस्पताल में भर्ती करवाया, जहा से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार गाव बालासर निवासी बुधराम ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने बताया कि उन्होंने ठेके पर जमीन लेकर काश्त की हुई है। उनके खेत पड़ोसी महिला पूर्व में भी काफी बार उनके खेत से सरसों तोड़ कर ले गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा पप्पू और वह स्वयं खेत में गए हुए थे। आरोप हे कि पड़ोसी महिला उनके खेत से सरसों तोड़ रही थी। जब उसने उसे रोका तो उसने वहा पड़ा पत्थर उसके मुंह पर मारा। उसके बाद महिला ने शोर मचाकर अपने परिजनों को बुला लिया और जब उसका पिता बीच-बचाव करने आया तो उसे भी पीट कर घायल कर दिया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।