'ंफर्जी' खिलाड़ी के सहारे मैदान में उतरी जींद की टीम, निष्कासित
जागरण संवाददाता, सिरसा : शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के दौ
जागरण संवाददाता, सिरसा : शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के दौरान हॉकी मुकाबलों में जींद की टीम एक फर्जी खिलाड़ी के सहारे मैदान में उतरी। जींद की टीम ने सिरसा को हराया तो खिलाड़ियों ने नकली खिलाड़ी का संदेह जताया। जाच के बाद खुलासा हुआ कि जींद की टीम में एक खिलाड़ी दूसरे स्थान पर खेल रहा था। अधिकारियों ने तुरत प्रभाव से जींद की टीम को निष्कासित कर दिया और सिरसा की टीम को विजयी घोषित किया। इतना ही नहीं खेल विभाग के अधिकारियों ने जींद के जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की बात भी कही।
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं चल रही है। हुआ यूं कि हॉकी मुकाबलों में सिरसा और जींद की टीम भिड़ी। इस मैच में जींद ने सिरसा की टीम को 5-0 से पराजित कर दिया। इसके बाद सिरसा टीम के खिलाड़ियों को संदेह हुआ कि जींद की टीम में एक खिलाड़ी फर्जी है और दूसरे के स्थान पर खेल रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियो दी। इसके बाद मौके पर मौजूद खेल विभाग की अधिकारी कमला सैनी व अन्य अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों के सर्टिफिकेट की जाच की। जाच के दौरान खुलासा हुआ कि जींद टीम में एक खिलाड़ी किसी अन्य खिलाड़ी के नाम पर खेल रहा था। खुलासा होने पर अधिकारियों ने तुरत प्रभाव से जींद की टीम को निष्कासित घोषित कर दिया और वापस भेज दिया। इतना ही नहीं सिरसा टीम को विजयी घोषित किया गया।
बड़ा सवाल : आखिर कहा हुई चूक
खेल प्रतियोगिताओं से पहले सभी खिलाड़ियों और टीमों की जाच होती है। सभी के सर्टीफिकेट जाचे जाते है लेकिन यहा आखिर चूक कैसे और कहा हुई, इसका जवाब किसी के पास भी नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि खेल विभाग के अधिकारी इस मुद्दे को दबाने का भी प्रयास कर रहे है। अधिकारियों का तर्क है कि नकली खिलाड़ी वाली टीम को निष्कासित कर दिया है और सिरसा टीम को विजयी घोषित। लेकिन इससे यह स्थिति स्पष्ट नहीं होती कि आखिर चूक कहा हुई और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई।
'जैसे ही खुलासा हुआ तो तुरत प्रभाव से जींद की टीम को निष्कासित कर दिया गया और सिरसा टीम को विजयी घोषित किया गया। इतना ही नहीं जींद के जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भी लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि उक्त टीम के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।'
- सोमदत्त, कन्वेनर, खेल