Move to Jagran APP

इनेलो के गढ़ को नहीं भेद पाई भाजपा

जागरण संवाददाता, सिरसा : मतदाता के विश्वास ने इनेलो के गढ़ को बरकरार रख दिया। यहां सभी पांच सीटों पर

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 06:24 PM (IST)
इनेलो के गढ़ को नहीं भेद पाई भाजपा

जागरण संवाददाता, सिरसा : मतदाता के विश्वास ने इनेलो के गढ़ को बरकरार रख दिया। यहां सभी पांच सीटों पर इंडियन नेशनल लोकदल गठबंधन को जीत हासिल हुई है। ऐलनाबाद से इनेलो के स्टार प्रचार अभय सिंह चौटाला, सिरसा से मक्खन लाल सिंगला, रानियां से रामचंद कंबोज, डबवाली से नैना सिंह चौटाला तथा कालांवाली से शिरोमणि अकाली दल के बलकौर सिंह को जीत हासिल हुई है। डबवाली में कांग्रेस दूसरे नंबर तथा भाजपा तीसरे स्थान पर रही। ऐलनाबाद में भाजपा दूसरे नंबर पर तथा कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। सिरसा में हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा, रानियां में हलोपा के ही गोबिंद कांडा दूसरे नंबर पर रहे हैं। कालांवाली में कांग्रेस दूसरे नंबर पर तथा भाजपा तीसरे नंबर पर रही है।

loksabha election banner

सबसे हॉट सीट बनी ऐलनाबाद का चुनाव रोचक रहा। यहां पहले दौर में भाजपा के पवन बैनीवाल ने बढ़त बना ली और उनकी बढ़त कई राउंड तक चली। बाद में यहां अभय सिंह चौटाला की लीड बढ़ती गई और अभय सिंह चौटाला ने 11416 मतों के अंतर से पवन बैनीवाल को हरा दिया। ऐलनाबाद में अभय सिंह चौटाला को 68923, पवन बैनीवाल को 57507 मत मिले। यहां कांग्रेस 11457 मतों के साथ जमानत गंवा बैठी। डबवाली में इनेलो की नैना सिंह चौटाला की जीत हुई है और उसे 67692 मत प्राप्त हुए हैं। यहा कंाग्रेस के डा. कमलवीर सिंह को 59352 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा के देव कुमार शर्मा को 22197 मत प्राप्त हो पाए। इनेलो की लीड यहां 8340 मतों की रही है।

रानियां में इनेलो प्रत्याशी रामचंद कंबोज को 43798 मत मिले हैं। यहां हलोपा के गोबिंद कांडा को 39636 तथा कांग्रेस के रणजीत सिंह को 36624 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी की यहां जमानत नहीं बची और 19749 मत प्राप्त हुए। यहां इनेलो की लीड 4361 वोटों की रही है।

सिरसा में इनेलो को 46257 मत मिले हैं और उसे निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोपाल कांडा से 2731 मतों की जीत मिली है। गोपाल कांडा को यहां 43556 मत मिले हैं जबकि भाजपा की सुनीता सेतिया को 38566 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी नवीन केडिया को 9689 मत प्राप्त हुए हैं और उनकी जमानत नहीं बच पाई।

कालांवाली में शिरोमणि अकाली दल के बलकौर सिंह जिले में सबसे बड़ी लीड के साथ विजयी हुए हैं। उन्हें 53937 मत प्राप्त हुए और वे 12857 मतों से विजयी रहे हैं। यहां कांग्रेस को 41080 मत मिले हैं जबकि भाजपा जमानत गंवाने के साथ ही 16979 मतों के आंकड़े तक ही पहुंच पाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.