विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
जागरण संवाददाता, सिरसा : राजकीय उच्च विद्यालय साहुवाला प्रथम में जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी आ
जागरण संवाददाता, सिरसा : राजकीय उच्च विद्यालय साहुवाला प्रथम में जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बड़ागुढ़ा खंड से 59 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विज्ञान प्राध्यापक आयुष कुमार व संदीप कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सुथार ने मॉडलों का निरीक्षण किया और बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को सराहा। मॉडल प्रदर्शनी में निर्मल सिंह व राजवंत सिंह फग्गू स्कूल, तानिया, श्वेता, रमनदीप व सिवन रानी नेजाडेला खुर्द, सुखवंत सिंह, साहिल कुमार बड़ागुढ़ा स्कूल का मॉडल श्रेष्ठ रहा। सभी को बीईओ पवन कुमार सुथार ने 500-500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें ऐसी प्रतियोगिताओं में शिरकत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बीईईओ सुदेश मिगलानी, मुख्याध्यापिका लता मुंजाल, प्राध्यापक मनदीप जांगड़ा, क्लर्क बलविंद्र सिंह, बलवंत राय, क्लर्क अंकुर शर्मा, लेखा सहायक कुलदीप सिंह, लेखाकार राजेंद्र, सेवादार रामकरण आदि मौजूद थे।