दूल्हा अचानक घर से गायब, मामला पहुचा थाने
संवाद सूत्र, रोड़ी : गांव सुरतिया में एक परिवार की मंगनी कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं धरी रह गई। मंगनी कार्यक्रम के ऐन वक्त लड़का पक्ष की ओर से न पहुंचने की खबर दी गई।
सूरतिया निवासी दर्शन ¨सह की दो लड़कियों का शगन वीरुवालागुढ़ा गाव के लड़कों के साथ तय किया गया था। जिसके लिए लड़की पक्ष के लोगों ने तैयारिया की हुई थी और लड़का पक्ष के लोगों का इतजार किया जा रहा था कि अचानक फोन आया कि लड़का अचानक घर से चला गया है इसलिए शगन डालने नहीं आ सकते। ये सूचना मिलते ही लड़की पक्ष के लोगों में मायूसी की लहर दौड़ गई। काफी समय तक चली बातचीत के बाद वधु पक्ष के लोग रोड़ी थाना में पहुंचे। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि इस विषय में अभी लड़की पक्ष की और से कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है फिर भी वे मौके पर गए थे अगर कोई शिकायत आती है तो पुलिस कार्यवाही करेगी। उधर लड़की पक्ष के लोगों द्वारा इस मंगनी के लिए की गई सभी तैयारिया धरी रह गई।