भूमि विवाद में भाइयों के बीच झगड़ा, तीन घायल
जागरण संवाददाता, सिरसा : खैरपुर क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो भाईयों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों की एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरपुर की नई पुलिस चौकी वाली गली निवासी नारायण सिंह और सुखचैन सिंह की सांझी जमीन कंगनपुर फाटक के पास है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि इस संबंध में पहले भी बहस हो चुकी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार प्रात: खेत में पानी लगाने को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। झगड़े में नारायण सिंह, उसके भाई सुखचैन सिंह और सुखचैन की पत्नी परमजीत कौर घायल हो गई। सभी घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया।
अस्पताल में दाखिल नारायण सिंह ने बताया कि भूमि को लेकर झगड़ा चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पानी की पानी को लेकर बहस हो गई और उसके भाई ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं दूसरी ओर सुखविंद्र की पत्नी परमजीत कौर ने आरोपों का खंडन करते हुए नारायण सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।
मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा, तीन घायल
गाव सिंघपुरा में शराब ठेके के पास पकौड़े खरीदने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। घायलों में सिंघपुरा निवासी सोनी सिंह, जगजीत व रेहड़ी संचालक दयालपुरा निवासी कुलदीप सिंह शामिल है।
अस्पताल में दाखिल सोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने साथियों के साथ गाव में स्थित ठेके पर शराब पीने गए थे। वहा लगी रेहड़ी से जगजीत पकौड़े लेने गया था, लेकिन आरोप है कि रेहड़ी संचालक कुलदीप ने पैसे भी रख लिए और पकौड़े भी नहीं दिए तथा गाली देने लगा। जब उसने जाकर पूछा तो कुलदीप ने दातर से जगजीत के सिर पर वार कर दिया। जब वह छुड़ाने लगा तो उस पर भी हमला कर दिया।