Move to Jagran APP

खूनी संघर्ष में दो पक्षों के छह लोग घायल

By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 10:18 PM (IST)
खूनी संघर्ष में दो पक्षों के छह लोग घायल

जागरण संवाददाता, सिरसा : जिला के गाव संतनगर में प्रेम विवाह की रजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में दोनों परिवारों के छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। सभी को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतनगर में बृहस्पतिवार रात्रि के समय दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े ने संघर्ष का रूप धारण कर लिया। संघर्ष में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मिलखा सिंह, उनके भाई मलकीत सिंह दूसरे पक्ष के साहब सिंह, मंगा सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। अस्पताल में दाखिल गाव संतनगर निवासी मिलखा सिंह ने बताया कि उसके पुत्र कुलदीप ने इसी गाव निवासी एक युवती से प्रेम विवाह नवंबर 2012 में किया। हालाकि उस समय उनके परिवार के अलावा लड़की के माता-पिता भी सहमत थे लेकिन लड़की के ताया और चाचा के परिवार के सदस्य सहमत नहीं थे। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा चल रहा था और इस संबंध में कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया।

मिलखा सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात्रि अपने घर पर बैठे थे कि अचानक करीब 40 लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उनके परिवार के सदस्य संभल नहीं पाए। हालाकि कुलदीप और उनकी बहू को भीतर के कमरे में बंद करके बचाव किया लेकिन अन्य सदस्यों पर हमला हो गया। इस संघर्ष में मिलखा सिंह, उसका छोटा भाई मलकीत सिंह और परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गए।

इस संघर्ष में दूसरे पक्ष के गुरप्रीत सिंह, साहब सिंह और मंगा सिंह भी घायल हो गए। अस्पताल में दाखिल घायलों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए दूसरे पक्ष पर हमले के आरोप लगाए। गुरप्रीत के चाचा मकबूल सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में निरबैल सिंह का मकान है लेकिन दूसरे पक्ष के लोग उससे रजिश रखते है। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने नहीं पहुंची थी।

बच्चों के झगड़े में महिला घायल

सिरसा : फ्रेंड्स कॉलोनी में बच्चों के झगड़े में एक महिला घायल हो गई। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अस्पताल में दाखिल मीना ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके बच्चों का पड़ोस के बच्चों से झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर उक्त परिवार उनसे रजिश रखने लगा। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उक्त परिवार के सदस्यों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।

पति-पत्नी पर हमला, घायल

सिरसा : चत्तरगढ़पट्टी कॉलोनी में एक ही परिवार के दो भाइयों में झगड़ा हो गया। झगड़े में पति-पत्नी घायल हो गए। अस्पताल में दाखिल राजबाला के परिजनों ने बताया कि उसके पति महेद्र का अपने बड़े भाइयों से झगड़ा चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसी रजिश के चलते बृहस्पतिवार को बड़े राज बाला के जेठ ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में राज बाला और उसका पति महेद्र घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.