महिला ने फंदा लगाकर दी जान
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 10:15 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 10:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिरसा : सरस्वती कालोनी की 23 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार दोपहर को फंदा लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के लिए शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार नवनीत और हरप्रीत एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दो वर्ष पूर्व नवनीत ने हरप्रीत के साथ प्रेम विवाह कर ली। शादी के कुछ दिनों तक दोनों का पारिवारिक सामंजस्य ठीक ठाक रहा। लेकिन उसके बाद दोनों में तालमेल की कमी होने लगी। बताया जा रहा है कि हरप्रीत मध्यप्रदेश में काम करता था। शुक्रवार को नवनीत ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें