आक का पौधा बना पेड़
By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 10:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, ऐलनाबाद : देखने में भले ही अविश्वसनीय लगता हो, पर यह वास्तविकता है कि शहर के वार्ड नम्बर 3 स्थित रामदेव मंदिर में आक के एक पौधे की लंबाई 18 फुट तक पहुंच चुकी है। प्रजाति की दृष्टि से यह श्वेत अर्क (सफेद ऑक) है। आम तौर पर आक एक झाड़ी के रूप में विकसित होता है। यह पेड़ की तरह बढ़ा रहा है। शहर के वार्ड नम्बर 3 स्थित रामदेव मन्दिर के पुजारी रामरतन सारस्वा ने। हालाकि वे कोई पौध विज्ञानी नहीं है, लेकिन उन्होंने हमेशा से ही इस पौधे की विशेष देखभाल की तथा नियमित रुप से कटाई, छटाई व ¨सचाई करते रहे। ¨हदू धर्म के अनुसार सफेद ऑक को शुभ माना जाता है इसलिए उन्होंने कभी भी इस पौधे की देखभाल से कोई समझौता नहीं किया जिसकी बदौलत आज यह एक पेड़ जितनी ऊंचाई हासिल किए हुए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें