पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, सिरसा: हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने 7 जुलाई तक का अल्टीमेटम भी दिया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के शाखा सचिव नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि दो जुलाई को फील्ड कर्मचारियो की लिखित मागो बारे एक नोटिस दिया गया इसमें 7 सूत्रीय मागो को पूरा करने बारे 4 जुलाई तक का समय दिया गया था लेकिन कार्यकारी अभियन्ता ने कर्मचारियो की किसी-भी माग को पूरा नहीं किया जिसके चलते कर्मचारियो को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुए शाखा कोषाध्यक्ष मदन लाल शर्मा ने उक्त अधिकारी को चेतावनी दी कि समय रहते यदि कर्मचारियो की मागो का समाधान नहीं किया गया तो 7 जुलाई से कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना, प्रदर्शन व घेराव किया जाएगा। यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार रिषी व चेयरमैन पृथ्वी राज छापौला ने कहा कि यूनियन द्वारा कर्मचारियो की मागो बारे अनेक बार उक्त अधिकारी को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन उक्त अधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी जिससे मजबूर होकर कर्मचारियो को आदोलन पर उतरना पड़ा। यूनियन के प्रदेश महासचिव कृष्ण लाल गुर्जर, प्रताप सिंह गलगट, जिला उपप्रधान दीवान चंद कंबोज ने कार्यकारी अभियन्ता को कडे़ शब्दो में चेतावनी दी तथा कहा कि कर्मचारियो की जायज मागो का तुरन्त प्रभाव से निपटारा किया जाए अन्यथा 7 जुलाई से संघर्ष उग्र रूप धारण कर सकता है। सभा को उपाध्यक्ष हरीचन्द खारिया, रामसिंह गिल, उपसचिव चेतराम, रोहताश चन्द्र, सहसचिव विरेन्द्र टाक, नरेश मेहता, टहल सिंह बराड़, महेन्द्र कुमार, ललन पाडे ने भी संबोधित किया।
ये हैं मांगें
-सरकार के आदेशानुसार सभी चतुर्थ एवं तृतीय श्रेणी कर्मचारियो को 8, 16 व 24 वर्ष की सेवा के उपरान्त लगने वाली एसीपी लगाकर एरियर का भुगतान किया जाए
-वरिष्ठता के आधार पर रिक्त पदो पर पदोन्नति की जाए
-मेट बनाए जाएं, एल.टी.सी. का भुगतान किया जाए, कार्यालय में भयंकर गर्मी में पानी का प्रबंध किया जाए
-झूठे बिल व झूठी कोटेशन बंद की जाएं, गैर-कानूनी ढग से बनाए गए झूठे बिल व कोटेशनो की जाच करके उक्त अधिकारी के खिलाफ उच्च स्तरीय माग की जाए
-फील्ड कर्मचारियो को साबुन, डस्टर व शूज दिए जाएं आदि को लेकर यूनियन कार्यकारी अभियन्ता के खिलाफ जोरदार आदोलन करेगी।